गोहाना, 3 जुलाई (निस)
गोहाना सदर थाने की पुलिस ने शव की शिनाख्त के 24 घंटे के भीतर एनआरआई की हत्या के मामले का पटाक्षेप कर दिया है। यह हत्या मृतक की नौकरानी हेमा ने अपने पति और भाई से मिल कर उधार में लिए 6 लाख रुपए हड़पने के लिए की।
शुक्रवार को नौकरानी के पति अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी खानपुर कलां गांव का रहने वाला है। 24 जून को कैलाना खास और खानपुर कलां गांवों के बीच ड्रेन के पुल के नीचे शव बरामद हुआ था। शव के मुंह पर नाक प्लास्टिक की टेप लगी हुई थी तथा हाथ बंधे हुए थे।
बृहस्पतिवार को शव की शिनाख्त लंदन में रहने वाले एनआरआई राजेन्द्र कुमार के रूप में हुई। वह मूलत: दिल्ली में पहाड़गंज के रहने वाले थे।

The post नौकरानी ने की थी एनआरआई की हत्या appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31GDF1R
via Latest News in Hindi

0 Comments