फ्रीज़ी बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये हेयर मास्क

बाल शरीर का वह हिस्सा होता है जो पूरे लुक को खूबसूरत दिखाता है। बालों का टूटना, रुसी और उलझना सुंदरता पर दाग लगा देता है। बदलते मौसम के कारण अकसर बालों की समस्या से लोग पीड़ित हो जाते हैं। बाल अपनी नैचुरल टेक्सचर खोने लगते हैं। ऐसे में इनकी सही देखभाल करनी बहुत जरूरी होती है। बालों को ड्राइनेस और उलझने से बचाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपना बहुत कारगर होता है। बालों को स्वस्थ बनाने के लिए इन नुस्खों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है।
बादाम का तेल और मेयोनीज का मिक्सचर
यह मिक्सचर बालों को नरिशमेंट देने में कारगर होता है। इसको लगाने से बाल फ्रिजी नहीं रहते। यह मास्क बनाने के लिए बादाम का तेल और अंडों को मिला लें। उसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।
अंडे और बादाम का तेल का मिश्रण
बालों को स्वस्थ रखने में बादाम का तेल बहुत लाभदायक होता है। अंडे को बालों पर लगाने से बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है। अगर आप फ्रिजी बालों से परेशान हैं तो आप बादाम का तेल और अंडे का मिश्रण बालों पर लगा सकते हैं। इसको स्कैल्प पर लगाकर अच्छे से मसाज करें और लगभग आधा घंटे के लिए लगा कर रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश कर लें।
दही और ऐवकाडो है फायदेमंद
विटमिन बी और विटमिन ई की मात्रा ऐवकाडो में अधिक पाई है जो बालों को पोषण देने में कारगर होती है। दही बालों की कंडिशनिंग करने में फायदेमंद होता है। इस मिक्सचर को बालों पर करीब 30 मिनट लगा कर रखें उसके बाद बालों को शैंपू और कंडिशनर से धो लें। फर्क नज़र आएगा।
विटमिन ई और नारियल तेल
बालों को हैल्दी बनाने के लिए विटमिन ई और नारियल तेल का मिश्रण स्कैल्प पर लगाना फायदेमंद होता है। ऐंटीऑक्सीडेंट विटामिन ई में अधिक पाए जाते हैं जिससे बाल डैमेज होने से बच जाते हैं। नारियल तेल बालों की कंडिशनिंग करने में लाभदायक होता है। इस मिक्सचर को पूरे बालों पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। बाल मजबूत बन जाएंगे।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3tcXwkp
via Latest News in Hindi
0 Comments