आपकी राय
राष्ट्र नीति का समय
4 जुलाई के दैनिक ट्रिब्यून में राजकुमार सिंह का लेख ‘राजनीति नहीं, राष्ट्र नीति का समय’ मौजूदा हालात को सही चित्रित करता है। देश आज कोरोना महामारी, चीन की सीनाजोरी तथा आर्थिक संकट जैसी विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, जिनसे सरकार दृढ़तापूर्वक जूझने में लगी हुई है। ऐसे में विपक्षी दलों तथा राजनेताओं का यह कर्तव्य बनता है कि वह इस आपदा की घड़ी में सकारात्मक सोच के साथ सरकार का सहयोग करें। दुख की बात है कि ये लोग आज भी अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं।
एम.एल. शर्मा, कुरुक्षेत्र
कार्रवाई जरूरी
कोविड-19 महामारी ने समूचे संसार को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं प्लाज्मा थेरैपी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए एक उम्मीद बनकर आई है लेकिन कुछ लोगों ने इस पर भी पैसा कमाना शुरू पर दिया है। वे पैसे कमाने के लिए प्लाज्मा की तस्करी कर रहे हैं। योजना के साथ एक नेटवर्क तैयार किया गया है, जो इस काले धंधे को चला रहा है। अगर वास्तव में ऐसा कोई नेटवर्क चल रहा है तो उस पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। इस गिरोह का पर्दाफाश होना अनिवार्य है।
निधि जैन, लोनी, गाजियाबाद
हताशा के बयान
तीर्थ नगरी अयोध्या और भगवान श्रीराम के बारे में नेपाल के प्रधानमंत्री का बयान तथ्यहीन है तथा इस पर बहस करना समय की बर्बादी है। ऐसे बयानों से लगता है कि ओली चीन के प्रभाव में हैं और भारत के खिलाफ अनर्गल बातें करने पर आमादा हैं। वहीं अब नेपाल की जनता में भी उनका समर्थन कम हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी साफ कर दिया है कि ओली प्रधानमंत्री पद पर रहने के लायक नहीं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रचंड समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने ओली को हटाने का निर्णय कर लिया है।
चौ. भूपेंद्र सिंह रंगा, पानीपत
The post आपकी राय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZwmvT3
via Latest News in Hindi
0 Comments