अम्बाला में कोरोना का कहर जारी, 46 नए मरीज आए सामने
अम्बाला शहर सिविल अस्पताल में मंगलवार को एक व्यक्ति का कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। -प्रदीप मैनी
अम्बाला शहर, 14 जुलाई (हप्र)
अम्बाला में कोरोना के लगातार बढ़ते जा रहे मामलों ने प्रशासन और नागरिकों की चिंताएं बढ़ा रखी हैं। मंगलवार को फिर 46 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी बीच एक मरीज को उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई। आज जिले में 46 केस पॉजिटिव आने के बाद मरीजों की संख्या 658 हो गई है। अब कुल एक्टिव मरीज 253 हैं।
आज अंबाला शहर से 13 मामले, अंबाला कैंट से 19, चौड़मस्पुर से 14 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। इनमें 7 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 16 मामले कपड़ा मार्केट से संपर्क के हैं। शेष अन्य मरीजों में 4 मरीज 11 से 17 वर्ष आयु वर्ग के हैं जबकि शेष में से ज्यादा युवा हैं। आज सामने आए मरीजाों में से किसी भी बाहर की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और ज्यादातर मामले पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क के ही हैं। अंबाला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब कपड़ा मार्किट से सैंपल बढ़ाने के लिए कैंप भी लगायेगा। इसके अलावा आज मॉलिक्यूलर लैब में रिकॉर्ड 1169 सैंपलों की जांच की गई।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि आज 156 एंटीजन टेस्ट हुए जिसमें से 7 मरीज पॉजिटिव पाए गए। आज अम्बाला कैंट में 29 और अम्बाला सिटी में 4 व्यक्तियों के सैंपल रेलवे स्टेशन पर उतरते समय ही लिए गए। जबकि आज जिले में 10 मोबाइल टीमों ने अलग-अलग स्थानों में जाकर 658 व्यक्तियों का चैकअप किया गया। इसके अलावा जिले के 136 कंटेनमेंट जोन में 19429 लोगों को स्क्रीन किया एवं 76 लोगों के सैंपल लिए गए।
The post अम्बाला में कोरोना का कहर जारी, 46 नए मरीज आए सामने appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3fvc3Rz
via Latest News in Hindi
0 Comments