एयर होस्टेस सहित अंबाला में आए 3 नए केस
अम्बाला शहर, 7 जुलाई (हप्र)
अंबाला में मंगलवार को एक एयर होस्टेस सहित 3 कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने के बाद महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 378 पहुंच गई है हालांकि इनमें अब केवल 42 मरीज ही एक्टिव हैं जबकि शेष ठीक होने के बाद अपने घरों को जा चुके हैं। आज सामने आए सभी मरीज अंबाला शहर के हैं।
महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन लिए जाने वाले सैंपल की संख्या भी बढ़ा दी है। आज जिले में 442 सैंपल लिए गए जिसके बाद कुल सैंपलों की संख्या 18000 से ऊपर हो गई है। रिकवरी रेट 87.83 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। अब तक 4 मरीजों की मृत्यु हुई है। आज आये पॉजिटिव मरीजों में 33 वर्षीय युवक सोनिया कॉलोनी अंबाला सिटी और 25 वर्षीय युवक मिलाप नगर अंबाला सिटी के रहने वाले है। ये दोनों पहले से आए एक ही पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे। इसी प्रकार 24 वर्षीय युवती बलदेव नगर, अंबाला सिटी की है। यह युवती एयर होस्टेस है और इसकी दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह के अनुसार आज जिले में मोबाइल टीमों ने 636 व्यक्तियों का चैकअप किया। अंबाला कैंट में आज 61 व्यक्तियों के सैंपल रेलवे स्टेशन पर उतरते समय ही लिए गए। सभी यात्रियों को हिदायत दी गई है कि अपने आप को घर मे आइसोलेट रखें।
The post एयर होस्टेस सहित अंबाला में आए 3 नए केस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3e9EIKc
via Latest News in Hindi
0 Comments