सोनीपत में शुक्रवार को वायुसेना के हेलीकाप्टर को तकनीकी खराबी के चलते हाईवे पर उतारना पड़ा। -प्रेट्र

शुक्रवार को वायु सेना के एक चीता हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी की वजह से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रैस-वे पर उतारना पड़ा। इसमें पायलट समेत वायु सेना के चार जवान सवार थे और ये सभी सुरक्षित हैं। यह हेलीकॉप्टर हिंडन एयरबेस से हलवारा की ओर जा रहा था। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पाते ही राई व कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केजीपी का एक लेन बंद करके वाहनों का रूट डायवर्ट कराया, जिससे बागपत की ओर जाम की स्थिति पैदा हो गयी। बाद में, वायुसेना के इंजीनियरों ने हेलीकॉप्टर की तकनीकी गड़बड़ी ठीक की और दो घंटे के बाद हेलीकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी।
विवरण :सोनीपत/हप्र

The post केजीपी एक्सप्रेस-वे पर उतरा वायुसेना का हेलीकाप्टर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZgVSjV
via Latest News in Hindi

0 Comments