चंडीगढ़ (एजेंसी) : पंजाब के दो मंत्रियों के साथ विवाद के कुछ सप्ताह बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को पद से हटाकर विनी महाजन को मुख्य सचिव का पदभार सौंपा गया। वह प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं। करण अवतार सिंह को अगले महीने सेवानिवृत्ति से ठीक पहले पदमुक्त किया गया। गौरतलब है कि एक बैठक में पंजाब के 2 मंत्रियों द्वारा उनके व्यवहार का विरोध करने के बाद यह कदम उठाया गया है। 1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन के पति दिनकर गुप्ता राज्य पुलिस बल में पुलिस महानिदेशक हैं।

The post विनी महाजन पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2YBYF87
via Latest News in Hindi