बीजिंग, 26 जून (एजेंसी)
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के लिए सैन्य गतिरोध को समाप्त करने का एकमात्र तरीका यह है, वहां पर वह नये निर्माण बंद करे। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने यहां एक मुलाकात के दौरान कहा कि गलवान घाटी पर चीन की सम्प्रभुता का दावा ‘टिकने योग्य’ नहीं है, इससे कोई मदद नहीं मिलने वाली। जमीनी स्तर पर यथास्थिति को बदलने के उसके प्रयासों का द्विपक्षीय संबंधों पर ‘प्रभाव पड़ेगा और प्रतिक्रिया होगी’। शेष द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति के लिए सीमा पर शांति और स्थिरता जरूरी है। चीन की सेना को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि चीनी सेना की कार्रवाई ने द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास को ठेस पहुंचायी है। भारत हमेशा एलएसी के अपने इलाके में ही रहा है। चीन को सीमा का उल्लंघन करने और एलएसी पर भारतीय इलाके में निर्माण का चलन बंद करना होगा। साथ ही वह बोले, ‘द्विपक्षीय संबंधों का सतर्कता से ध्यान रखना, चीन की पूरी जिम्मेदारी है; और उसे यह तय करना है कि किस दिशा में आगे बढ़ा जाए।’

The post गतिरोध समाप्ति का एक ही तरीका, निर्माण बंद करे चीन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eDIc97
via Latest News in Hindi

0 Comments