बीजिंग (एजेंसी) : कोरोना वायरस फैलने की खबर देर से देने के आरोपों से घिरे चीन ने रविवार को खुद को निर्दोष बताया। श्वेतपत्र के अनुसार वुहान में 27 दिसंबर 2019 को एक अस्पताल द्वारा कोरोना वायरस की पहचान किए जाने के बाद स्थानीय सरकार ने विशेषज्ञों की मदद ली। निष्कर्ष यह था कि ये विषाणुजनित निमोनिया के मामले थे। श्वेतपत्र में कहा गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ टीम ने 19 जनवरी को पहली बार पुष्टि की कि विषाणु मानव से मानव में फैल सकता है। चीन के अग्रणी श्वसन रोग विशेषज्ञ वांग गुआंगफा ने कहा कि 19 जनवरी से पहले इस बारे में पर्याप्त सबूत नहीं थे कि विषाणु मानव से मानव में फैल सकता है। श्वेतपत्र में बीजिंग ने कहा है कि जब कोरोना के मानव से मानव में फैलने का पता चला तो इसकी रोकथाम के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई।

The post चीन का श्वेतपत्र, खुद को बताया निर्दोष appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2zd9gMR
via Latest News in Hindi

0 Comments