नयी दिल्ली, 7 जून (एजेंसी)
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पताल केवल दिल्ली के लोगों का इलाज करेंगे। दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के लिए इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि दूसरे राज्यों के लोग कुछ विशिष्ट ऑपरेशनों के लिए दिल्ली आते हैं तो उन्हें निजी अस्पतालों में उपचार कराना होगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से एक दिन पहले आप सरकार द्वारा गठित 5 सदस्यीय समिति ने सिफारिश की थी कि कोरोना संकट के मद्देनजर शहर की स्वास्थ्य अवसंरचना का इस्तेमाल केवल दिल्लीवासियों के उपचार के लिए होना चाहिए।
आज से खुलेंगी सीमाएं : दिल्ली की हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती सीमाएं सोमवार से खुल जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल भी खुलेंगे, लेकिन होटल और बैंक्वेट हॉल बंद रहेंगे।

The post दिल्ली के अस्पतालों में दिल्लीवालों का ही इलाज : केजरीवाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2YaxVdw
via Latest News in Hindi

0 Comments