डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के ऑल इंडिया इस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में रविवार को आग लग गई। इस आग में बिल्डिंग को नुकसान जरूर पहुंचा है लेकिन किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। बिल्डिंग में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि AIIMS प्रशासन ने आग के कारणों की पहचान करने और सुधार के लिए और उपाय सुझाने के लिए इस मामले की जांच शुरू की है। जांच के बाद ही आग लगने की असल वजह का पता चल पाएगा।

चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने कहा कि शाम करीब 6 बजे मीडियम कैटेगरी की आग AIIMS के ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में लगी थी। आग अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि धुएं के कारण ऊपरी मंजिल खाली कर दी गई है।



from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HT5U3x
via Latest News in Hindi

0 Comments