आदित्य शर्मा/नस
चंडीगढ़/पंचकूला, 21 अप्रैल

चंडीगढ़ के सेक्टर-30 में मंगलवार को खुद को पूर्ण रूप से ढककर स्थानीय निवासियों को राशन व सब्जी आदि देता एक पुलिस कर्मी। -मनोज महाजन

पीजीआई में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए विशेष तौर पर नेहरू हॉस्पिटल एक्टेंशन एनएचई तैयार किया है जिसमें दाखिल 25 पॉजिटिव मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। एनएचई में डाक्टरों की टीम दिन-रात इन मरीजों के उपचार में जुटी है। अगले दो दिन में पीजीआई से चार मरीजों को डिस्चार्ज किया जा सकता है। यह दावा मंगलवार को पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर डा. जगत राम ने किया है। पीजीआई के इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में दाखिल 6 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 4 मरीजों को मंगलवार को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है, जहां दो दिन रखने के बाद संभवतः उनकोे पीजीआई छुट्टी दे देगा। इस दौरान शहर में कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया।
उधर, सेक्टर 30 में बुजुर्ग महिला की डेढ़ साल की पोती जो कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, के संपर्क में आए 13 और 16 के किशोरों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीन दिन पहले इन बच्चों के कोविड-19 टेस्ट लेकर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उधर, इस नन्हीं बच्ची

चंडीगढ़ के सेक्टर -18 में जहां कोरोना का मामला मिला था, को सेनेटाइज करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। -मनोज महाजन

के सेक्टर-21 में रह रहे कम्युनिटी कान्टेक्ट की रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई। सेक्टर-18 में रह रहीं कोविड-19 पॉजिटिव 82 वर्षीय महिला के 19 कान्टेक्ट ट्रेस कर लिए हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुजुर्ग महिला के परिवार के 12 सदस्यों के सैंपल ले लिए हैं, साथ के मकान नंबर 1238 और 1239 में रह रहे परिवार के सदस्यों के सैंपल ले लिए हैं।

कन्टेनमेंट जोन में आते ही जाना होगा क्वारंटाइन होम
यूटी प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया हुआ है। जिसके अंतर्गत व्यक्ति को न तो शहर से बाहर जाने और न ही अंदर आने की अनुमति है। मंगलवार को पुलिस ने बेरिकेडिंग कर 316 वाहनों को बिना वैध कर्फ्यू पास के वापस भेज दिया गया। अधिकारियों की माने तो शहर में दाखिल होने पर व्यक्ति को 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा।

 

The post पीजीआई में चार और मरीज हुए स्वस्थ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eHnplq
via Latest News in Hindi

0 Comments