आपकी राय
पाक बेनकाब
लादेन जैसे अंतर्राष्ट्रीय अपराधी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा शहीद कहना पाकिस्तान के चाल-चरित्र और नीयत को दर्शाता है। यह अमेरिका की आंखें खोलने के लिए काफी है जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को एक अहम सहयोगी मानता है। भारत ने हमेशा माना है कि पाकिस्तान आतंक को पैदा करने, पालने और पोसने वाला देश है। अब अमेरिका को पाकिस्तान और चीन को एक ही पलड़े रखना चाहिए।
बृजेश माथुर, बृज विहार, गाजियाबाद
बरसात की आफत
हर साल बरसात के मौसम में देश के विभिन्न राज्य बाढ़ के चपेट में आते है, लेकिन न तो केंद्र और न ही राज्य सरकारें इस आपदा से निपटने के लिए कमर कसती हैं। हर बार सरकारों और प्रशासन को फटकार कोर्ट द्वारा लगाई जाती है। नगर निगम के सत्ताधारी काउंसलर और विधायक भी समस्याओं के लिए कम जिम्मेवार नहीं हैं। लोग नगर निगम को कुंभकर्णी नींद से तो जगा ही सकते हैं।
राजेश कुमार चौहान, जालंधर
ज़िदगी पहले
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएससी 10वीं और 12वीं की जुलाई में होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। यह फैसला बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि एग्जाम से पहले हमारी प्राथमिकता ज़िंदगी को देनी चाहिए। एग्जाम तो कोरोना खत्म होने के बाद भी हो सकते हैं लेकिन ज़िन्दगी दुबारा न मिलेगी। विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा था और वे असमंजस की स्थिति में थी। ऐसे में अदालत का फैसला राहत प्रदान करने वाला रहा।
नेहा जमाल, मोहाली, पंजाब
मूल्यों का चित्रण
दैनिक ट्रिब्यून के अध्ययन कक्ष अंक में चित्रेश की कहानी ‘मूल्यांकन’ आस्था- विश्वास की सारगर्भित प्रस्तुति रही। धर्म के नाम पर बाहरी आडम्बरों अपार संपदा की चकाचौंध, धार्मिक परंपराओं का खंडन, नैतिक- सामाजिक मूल्यों के अभाव में ‘मूल्यांकन’ की कल्पना कहानीकार की उच्चस्तरीय सोच का प्रतीक रहा।
अनिल कौशिक, क्योड़क, कैथल
The post आपकी राय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2NLd4ZD
via Latest News in Hindi
0 Comments