नयी दिल्ली (एजेंसी) : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना के हालात को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। सिसोदिया ने कहा, ‘स्कूलों को फिर से खोलना सिर्फ तकनीकी काम नहीं है, यह रचनात्मक कार्य है जो स्कूलों को नयी और बड़ी भूमिका देगा। दिल्ली में स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।’ दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने स्कूलों को फिर से कैसे खोला जाए, इस विषय पर शिक्षा निदेशालय की बैठक के बाद यह घोषणा की।

The post दिल्ली में 31 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3i5vZvP
via Latest News in Hindi

0 Comments