नयी दिल्ली (एजेंसी) : सीबीआई ने 787 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में रतुल पुरी, उनके पिता और अन्य लोगों के कार्यालय तथा आवासीय परिसरों समेत 7 स्थानों पर शुक्रवार को तलाशी ली। यह मामला उनकी कंपनी मोजर बेयर सोलर लिमिटेड से जुड़ा है। तलाशी सुबह शुरू की गई। रतुल पुरी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे हैं। रतुल पुरी के पिता दीपक पुरी के कार्यालय और आवासीय परिसर पर भी तलाशी ली गई। सीबीआई ने इस कंपनी को दिए कर्ज में पीएनबी को हुए कथित 787 करोड़ के नुकसान के संबंध में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया था।

The post रतुल पुरी, अन्य के 7 स्थानों पर सीबीआई छापे appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2B4UCZe
via Latest News in Hindi

0 Comments