बल्लभगढ़, 10 अप्रैल (निस)
लॉकडाउन के चलते एक ओर जहां हजारों लोगों को उनकी जरूरतों का सामान उपलब्ध नहीं हो रहा है, वहीं खुले आम शराब की होम डिलीवरी हो रही है। शराब तस्कर दूध के डिब्बों में शराब की बोतल भरकर डो टू डोर सप्लाई पहुंचा रहे हैं। लॉकडाउन के साथ ही प्रदेश सरकार ने सभी शराब के ठेके भी बंद कर दिए हैं। इसके अलावा गुटखे व पान मसाले की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में तस्करों के कई गिरोह लोगों को नशीली वस्तुएं घर बैठे ही देने के लिए सक्रिय हो गए हैं। तस्करों को भी यह पता है कि पूरी मशीनरी लॉकडाउन के अनुपालन व जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में जुटी है। पिछले दिनों बल्लभगढ़ में शराब से भरा कैंटर पकड़ा गया था, जिसमें शराब की 410 पेटी भरी हुई थी। इसी प्रकार जवां गांव में भी पुलिस ने शराब तस्कर के घर से 45 पेटी बरामद की गई हैं। घरौड़ा गांव से पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त महिला को अरेस्ट कर शराब पकड़ी थी।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। दूध के डिब्बों को भी चेक किया जाएगा।

The post खुलेआम हो रही शराब की होम डिलीवरी ! appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3a1NdoC
via Latest News in Hindi

0 Comments