लॉकडाउन के पालन में अब कोताही स्वीकार नहीं
जींद, 10 अप्रैल (हप्र)
कोराना वायरस को लेकर लगाये गये लॉकडाउन के पालन में अब किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। गांवों में जहां पहले ही ग्रामीणों द्वारा बाहरी व्यक्ति की नो एंट्री लागू कर रखी है, वहीं अब शहरी क्षेत्रों में भी शनिवार से ठीकरी पहरा शुरू किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को एसडीएम सत्यवान मान व डीएसपी धर्मवीर सिंह खर्ब ने नगर पार्षदों की बैठक लेकर सभी वार्डों में प्रात: 6 बजे से रात 10 बजे तक ठीकरी पहरा लगाने के निर्देश दिये हैं। पार्षदों ने भी प्रशासन के इस निर्णय पर सहमति जताई है।
बैठक में नगर परिषद के उपप्रधान सुभाष जांगड़ा समेत कर्मबीर मोना, रिंकू नागर, गुलशन आहूजा, हरीश अरोड़ा, राकेश चुघ, रूपराम समेत कई पार्षदों ने भाग लिया। इसके बाद एसडीएम व डीएसपी ने गांव हैबतपुर, निर्जन व पिडारा के सरपंच व पंचों के साथ बैठक कर ठीकरी पहरा लगाने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि वार्डो में दो या तीन पॉइंट बनाकर अपने वार्ड के व्यक्ति को बाहर जाने व किसी को अंदर न आने दें।
The post लॉकडाउन के पालन में अब कोताही स्वीकार नहीं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34u2nlB
via Latest News in Hindi
0 Comments