कोरोना मरीज की सूचना पर पहुंची डाॅक्टरों की टीम
रोहतक, 10 अप्रैल (निस)
कोरोना संदिग्ध की सूचना पर आर्य नगर स्थित गली नंबर एक में पहुंची डाॅक्टरों की टीम को देखकर मकान मालिक ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया और मकान की छत पर परिवार सहित चढ़ गया।
काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजा नहीं खोला गया तो डाॅक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में अपराध जांच शाखा एक की टीम मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे दरवाजा खुलवा कर उक्त व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति जमात से लौटे व्यक्तियों के संपर्क में रहा है। बताया जा रहा है कि आइसोलेट किये गए व्यक्ति के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
जमात से लौटे व्यक्तियों से संपर्क : देर रात स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि शहर की आर्य नगर काॅलोनी में गली नंबर एक में रहने वाला एक व्यक्ति कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा है और जमात के लोगों से भी संपर्क में रहा है। सूचना के आधार पर डाक्टरों की टीम आर्य नगर उक्त व्यक्ति के घर पहुंची, लेकिन उसने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया।
The post कोरोना मरीज की सूचना पर पहुंची डाॅक्टरों की टीम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3edDJKs
via Latest News in Hindi
0 Comments