सफीदों, 10 अप्रैल (निस)
कोरोना वायरस से बचाव के अभियान में यहां जाट धर्मशाला में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में रखा एक युवक शुक्रवार को कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी सूचना पर गंभीर हुई पुलिस ने उसे दबोच लिया। सफीदों सिटी के थाना प्रभारी देवीलाल का कहना है कि 7 अप्रैल से जाट धर्मशाला में क्वारंटाइन किये गए युवक धर्मबीर नाम के इस युवक को तत्काल आसपास से दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि वहां तैनात कर्मचारी वार्ड के लोगों को चाय देने में लगा था कि युवक मौका पाकर निकल गया लेकिन कुछ ही देर में उसे आसपास से ही दबोच लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270 व 188 तथा डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जबकि जानकार सूत्रों का कहना है कि युवक जाट धर्मशाला की छत के साथ लगती छत पर कूद कर फरार हो जिला पानीपत के गांव कवि में अपनी बहन के घर चला गया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां से उसे काबू कर फिर से इसी धर्मशाला में क्वारंटाइन कर दिया।

The post सफीदों के आइसोलेशन वार्ड से युवक फरार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3c4tki8
via Latest News in Hindi