कोरोना से एक लाख से ज्यादा की मौत
लंदन में शनिवार को एक घर के बाहर जॉगिंग करता एक व्यक्ति। घर के गेट पर साफ लिखा है कि कोरोना के इस दौर में घर पर रहना ही सुरक्षित है। -रॉयटर
पेरिस, 11 अप्रैल (एजेंसी)
कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है। यह शनिवार को बढ़कर 1,03,141 हो गई। अब तक 193 देशों और क्षेत्रों में 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से विश्व में सर्वाधिक मौत इटली में हुई है, जहां 18,849 लोगों की जान गई है और संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,47,577 हो गई है। संक्रमित व्यक्ति की मौत के मामले में अमेरिका दूसरे स्थान पर है, जहां 18,777 लोगों की जान गई है। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं, जहां अब तक 5,01,615 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। स्पेन में संक्रमण के 1,61,852 मामले हैं। इनमें 16,353 की मौत हो गई है। फ्रांस में संक्रमण के 1,24,869 मामले दर्ज हैं। इनमें से 13,197 लोगों की जान गई है।
ब्रिटेन में 73,758 मामले आए हैं और मृतक संख्या 8,958 तक पहुंच गई है। चीन में अब तक संक्रमण के 81,953 मामले
सामने आए हैं और 3,339 लोगों की मौत हुई है। यूरोप में अब तक 8,71,047 मामले सामने आए हैं और 71,335 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और कनाडा में कुल 5,23,661 मामले सामने आ चुके हैं।
4 अरब लोग घरों में बंद
लोग ईस्टर अपने घरों में रहकर मनाने पर मजबूर हैं। यहां तक कि पोप फ्रांसिस के ईस्टर संदेश की भी लाइव-स्ट्रीमिंग की जाएगी। जर्मनी में श्रद्धालुओं ने गुड फ्राइडे मनाने के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन किया। दुनियाभर में 4 अरब से अधिक लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हैं, क्योंकि कई देशों की सरकारों ने इस घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।
The post कोरोना से एक लाख से ज्यादा की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2V225zp
via Latest News in Hindi
0 Comments