दिल्ली के चांदनी महल इलाके में शनिवार को सीसीटीवी कैमरे लगाते कर्मचारी। -मुकेश अग्रवाल

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (एजेंसी)
दिल्ली के चांदनी महल इलाके में 13 मस्जिदों में रह रहे 102 लोगों में से 52 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इनमें से कई लोग निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच, इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से अत्याधिक प्रभावित 30 स्थानों को चिह्नित किया गया है जिसमें चांदनी महल भी शामिल है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से मध्य दिल्ली में तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि पिछले पांच दिन में चलाए गए सघन अभियान में सरकारी एजेंसियों को पता चला कि चांदनी महल इलाके में 13 मस्जिदों में विदेशियों सहित 102 लोग रह रहे हैं। उन्होंनें बताया कि जांच में इनमें से 52 संक्रमित पाए गए। इनमें से कई लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सरकार ने चांदनी महल को संक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया है और धार्मिक स्थानों में बड़ी संख्या में लोगों के बाद वहां संक्रमण फैलने से रोकने के उपाए कर रही है।

The post दिल्ली की मस्जिदों में रह रहे 52 लोग संक्रमित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VmWPoU
via Latest News in Hindi

0 Comments