सोनीपत, 10 अप्रैल (हप्र)
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्राइसिज मैनेजमेंट के तहत तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर शुक्रवार को प्रभारी अधिकारी मकरंद पांडुरंग ने अलग-अलग विभागों की बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और राशन का लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारी तय करें। श्री पांडुरंग ने सिविल सर्जन से स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की जानकारी ली। इसमें पीपीई किट, एन-95 मास्क, थ्री लेयर मास्क, आवश्यक दवाइयों आदि के स्टॉक की जानकारी ली।
उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे हर प्रकार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कंटेनमेंट प्लान बनायें। कार्यालय में आने वाले हर कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को बिना मास्क के अनुमति न दी जाए।

The post जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में नहीं आनी चाहिए कमी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aYL3aI
via Latest News in Hindi

0 Comments