48 घंटे में तैयार किया ई-वेंटीलेटर 5 हजार आया खर्च
फरीदाबाद, 10 अप्रैल (हप्र)
मानव रचना इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर (एमआरआईआईसी) के शोधकर्ताओं की टीम ने मात्र 48 घंटे में पोर्टेबल आपातकालीन वेंटीलेटर का प्रोटोटाइप तैयार किया है। इसे बनाने में पांच हजार रुपये का खर्चा आया है। यह वेंटीलेटर अंतरराष्ट्रीय तकनीकी मानकों के आधार पर तैयार किया गया है। मानव रचना के छात्रों ने यह वेंटीलेंटर जिला उपायुक्त यशपाल यादव की अनुमति देने के बाद तैयार करने का दावा किया है। शोधकर्ताओं की टीम ने इस ई-वेंटीलेटर का नाम अंश रखा है। डॉक्टर एप्लीकेशन के माध्यम से सभी आवश्यक महत्वपूर्ण मापदंडों को निर्बाध रूप से नियंत्रित कर सकते हैं। इसका ऐप एंड्रॉइड प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध है और ब्लूटूथ तकनीक पर काम करता है। सेंटर के निदेशक डॉ.उमेश दत्ता और छात्र देवदत्त, नीलांशु, ध्रुव शर्मा और ईशलोक वशिष्ठ ने बताया कि ई-वेंटीलेटर समय की आवश्यकता है और स्थिति को प्रभावी ढंग से निपटने में मदद कर सकता है। हमने इसमें अंबु बैग का उपयोग किया है, जो आमतौर पर चिकित्सा क्षेत्र में उन रोगियों को मैनुअल ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए किया जाता है, जो ठीक से सांस नहीं ले पाते हैं।
The post 48 घंटे में तैयार किया ई-वेंटीलेटर 5 हजार आया खर्च appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3e9ad8N
via Latest News in Hindi

0 Comments