अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म
पलवल, 10 अप्रैल (हप्र)
जिले में लॉकडाउन के चलते जहां सडक़-बाजार से लेकर रेलमार्ग तक सब सुनसान है वहीं अपराधिक व्यक्तियों के होंसले बुलंद है और कुछ लोग अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने से भी नहीं बाज आ रहे हैं। वहीं इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े कुछ लोग गरीबों को भेजन उपलब्ध कराने के अलावा कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों व डाक्टरों को सम्मानित कर उन्हें आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध करा पुण्य के भागी बन रहे हैं। शुक्रवार को जिले में जहां एक नाबालिग लडक़ी को अगवा कर दुष्कर्म करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है, वहीं 3 लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सामाजिक संगठन एंटी कोरोना टॉस्क फोर्स के अध्यक्ष वरुण रघुबीर तेवतिया ने नागरिक अस्पताल में डाक्टरों को पीपीई किट उपलब्ध कराई।
The post अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RtNwm1
via Latest News in Hindi
0 Comments