सोनीपत, 10 अप्रैल (हप्र)
ईदगाह कालोनी के मदरसे में पढ़ने वाले युवक के साथियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। साथ ही इन 28 छात्रों को ईदगाह के मदरसे में क्वारंटाइन कर दिया गया है। इधर, शुक्रवार शाम तक 396 में 393 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीन वह लोग हैं, जिनकी रिपोर्ट पहले ही पॉजिटीव आ चुकी है। नया केस सोनीपत में कोई नहीं बताया गया है। अभी 87 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
डीसी सोनीपत डा. अंशज सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम तक सोनीपत में जांच के लिए 483 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 396 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें से तीन लोगों की पोजिटिव रिपोर्ट आई है। जबकि 393 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 87 लोगों की रिपोर्ट की जांच प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि सोनीपत में जमात से आने वालों की संख्या 195 तक पहुंच गई है। इनमें से 185 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 127 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से दो लोग पोजिटिव पाये गये हैं। जबकि बाकी 125 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 58 लोगों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है और 10 लोगों के सैंपल अभी नहीं लिए गए।

The post जमात के छात्र के सहपाठियों की रिपोर्ट आई नेगेटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RsYA2C
via Latest News in Hindi

0 Comments