किसानों, बागवानों को नहीं किसी पास की जरूरत
शिमला राजभवन में सोमवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव अनिल खाची व अन्य। -दैनिक ट्रिब्यून
शिमला (निस) : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में आज राजभवन शिमला में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव अनिल खाची ने बताया कि किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक लाने में किसी भी प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए उन्हें मौजूदा प्रतिबंध में पूर्ण रूप से छूट दी गई है। उन्होंने इस मौके पर राज्यपाल को कोरोना महामारी से संबंधित हिमाचल में किए गए प्रबंधों और वर्तमान जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में सेब सीजन शुरू होने वाला है। बागवानों को मंडियों में उनके उत्पाद का उचित दाम मिल सके, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता हो तो मंडी मध्यस्थता योजना के तहत प्रापण मूल्य को बढ़ाने पर सरकार विचार कर सकती है ताकि बागवानों को हानि न हो।
The post किसानों, बागवानों को नहीं किसी पास की जरूरत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Xw9qIT
via Latest News in Hindi
0 Comments