पानीपत, रोहतक समेत 25 जिलों में 14 दिन से कोई मामला नहीं
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (एजेंसी)
सरकार ने कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान जिला स्तर पर किये गये प्रयासों का परिणाम मिलना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को कहा, इसी का नतीजा है कि संक्रमण से प्रभावित देश के 15 राज्यों के 25 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया। इन जिलों में हरियाणा का पानीपत और रोहतक, पंजाब का एसबीएस नगर, जम्मू-कश्मीर का राजौरी, राजस्थान का प्रतापगढ़, उत्तराखंड का पौढ़ी गढ़वाल, बिहार का पटना, नालंदा एवं मुंगेर शामिल हैं। अग्रवाल ने बताया कि काेरोना से संबंधित मुख्य
जिला नदिया के शांतिपुर में सोमवार को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान एक बैंक के बाहर जन धन खाते से कोरोना राहत राशि पाने के लिए अपनी मां को उठाए, लाइन में खड़ा एक युवक। -प्रेट्र
रणनीतिक समूह वायरस के त्वरित एवं किफायती परीक्षण और नयी दवा की खोज में निरंतर प्रयासरत है।
इस बीच, देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 9352 हो गयी है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 324 तक पहुंच गया है। अब तक 979 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। सोमवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 905 नये मामले सामने आये और रिकॉर्ड 51 मरीजों की मौत हो गयी।
जांच के लिए पर्याप्त संसाधन : भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक रमन आर. गंगाखेड़कर ने कोरोना जांच के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास अगले 6 सप्ताह तक परीक्षण करने के पर्याप्त भंडार मौजूद हैं। अब तक 2,06,213 परीक्षण किये जा चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटों के दौरान 156 सरकारी प्रयोगशालाओं में किये गये 14,855 और निजी क्षेत्र की 69 प्रयोगशालाओं में किये गये 1913 परीक्षण भी शामिल हैं। त्वरित जांच करने वाली किट की चीन से आपूर्ति के सवाल पर उन्होंने बताया कि इसकी पहली खेप 15 अप्रैल को पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा देश में परीक्षण सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
The post पानीपत, रोहतक समेत 25 जिलों में 14 दिन से कोई मामला नहीं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2V9mhiR
via Latest News in Hindi
0 Comments