होशियारपुर में आज लिए गए 9 और सैंपल
होशियारपुर (निस) : सिविल सर्जन डाॅ. जसवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 संबंधी अब तक 301 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 269 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है व 26 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से आज 9 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 6 व्यक्तियों के सैंपल ही पाॅजिटिव आए हैं, जिनमें से गांव मोरांवाली के एक पाॅजिटिव मरीज की मेडिकल काॅलेज अमृतसर में पिछले दिनों मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से पाॅजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को एकांतवास में रखा जा रहा है।
The post होशियारपुर में आज लिए गए 9 और सैंपल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3emp1AL
via Latest News in Hindi
0 Comments