ऊना जिला में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
शिमला, 3 अप्रैल (निस)
ऊना जिला में बीते रोज कोरोना के मरीजों की पुष्टि के बाद जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिले के गगरेट क्षेत्र के जिस नकड़ोह गांव में कोरोना के 3 मरीज पाए गए हैं। इस गांव की सात किलोमीटर क्षेत्र की परिधि को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है और इस गांव तथा क्षेत्र के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ऊना के उपायुक्त संदीप कुमार के मुताबिक जिला प्रशासन इस पूरे क्षेत्र को सेनिटाइज करेगा तथा यहां कोरोना रोगियों के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच और निगरानी की जाएगी। इसी के उपरांत गांव के लोगों को यहां से बाहर आने जाने की इजाजत दी जाएगी।
The post ऊना जिला में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JzjGYS
via Latest News in Hindi
0 Comments