बैसाखी पर सहजपाठ की अपील
लुधियाना, 3 अप्रैल (निस)
सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहब के मुख्य कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिखों के स्थापना दिवस बैसाखी के पवित्र अवसर पर कोई बड़ा आयोजन नहीं करने को कहा है। उन्होंने यह आदेश सिख धर्म के अन्य उच्च तख्तों के साथ शुक्रवार को वीडिओ कांफ्रेंसिंग के दौरान जारी किया। उन्होंने अन्य गुरुद्वारों से भी कहा कि वह सिख स्थापना दिवस के अवसर पर सहजपाठ का आयोजन करें और इस बात का ध्यान रखें की गुरुद्वारों में श्रदालुओं का ज्यादा इकट्ठ न हो। उन्होंने सिखों से आग्रह किया कि वह उस दिन घरों में रहकर जाप करें और सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थलों से टैलीकास्ट होने वाले पाठ व कीर्तन को घर में बैठकर सिमरन करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगले आदेश तक ऐसा कोई आयोजन न करें जो भीड़ वाला हो।
The post बैसाखी पर सहजपाठ की अपील appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UYHwT7
via Latest News in Hindi
0 Comments