शिमला पहुंचे 2 लोग क्वारंटाइन पर रखे
शिमला, 3 अप्रैल (निस)
देश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच कई राज्य की पुलिस को चकमा देकर बिहार से दो लोग शिमला पहुंचे हैं। इन दोनों लोगों को शिमला की पुलिस ने पकड़कर इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर इनकी जांच करवाई और फिर इन्हें सीधे क्वारंटाइन कर दिया। पुलिस के अनुसार क्वारंटाइन किए गए ये दोनों बिहार के हैं और शिमला में पेंटर का काम करते हैं। पुलिस के हाथ यह तब आए जब कर्फ्यू में ढील के दौरान आज वे न्यू शिमला में चलते पाए गए। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह दोनों एक दिन पहले ही बिहार से शिमला आए हैं।
The post शिमला पहुंचे 2 लोग क्वारंटाइन पर रखे appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UGpYfx
via Latest News in Hindi
0 Comments