रामपुर बुशहर, 3 अप्रैल (निस)
जनजातीय ज़िला किन्नौर में अब तक कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है, लेकिन मानवीय भूल के कारण इसके संक्रमण का किन्नौर में प्रवेश का खतरा बना हुआ है। जिले में वायरस से प्रभावित लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने ज़िला के प्रवेश द्वार चौरा में जांच केंद्र स्थापित किया है, परंतु जिला के कई प्रभावशाली बागवान बैरियर पर तैनात टीम पर दबाव बनाकर बाहरी राज्यों व नेपाली मज़दूरों का प्रवेश करवा रहे हैं। जिससे बिना जांच के आने से जिले में संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग वैकल्पिक मार्ग का भी सहारा लेकर मज़दूरों का किन्नौर में प्रवेश करवा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वैकल्पिक मार्ग से 20 से 30 लोगों की टोलियाें में नेपाली एव बाहरी मजदूर पैदल किन्नौर में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ किन्नौर के कुछ लोगों को भी देखा गया है। लोगों का मानना है कि चौरा स्थित जांच केंद्र में बाहर से आने वाले सभी लोगों की जांच सुनिश्चित की जाए।

The post चौरा बैरियर से चोरी-छिपे प्रवेश कर रहे मजदूर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3dMhs6a
via Latest News in Hindi

0 Comments