मुस्लिम समुदाय के 76 लोग एहतियातन क्वारंटाइन
बीबीएन, 3 अप्रैल (निस)
निजामुद्दीन के बाद प्रदेश में और अधिक सावधानियां बरतने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है और नालागढ़ उपमंडल में इनकी संख्या 76 पहुंच गई है। 17 नए लोगों की पहचान करके इन्हें भी नालागढ़ रामशहर मार्ग पर श्रमिक छात्रावास में रखा गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह सभी स्वस्थ हैं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आने पर उच्चाधिकारियों को आगामी आदेशों के बाद ही इनके सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के अलावा प्रशासन व पुलिस इन परी नजर रखे हुए है। इससे पहले बुधवार को 16 और मंगलवार को 43 लोगों की पहचान कर इन्हें क्वारंटाइन किया गया था। बताया जाता है कि इनमें से कुछ लोग जमात के हैं और कुछ स्थानीय लोग शामिल हैं।
अन्य केंद्रों में भी रखे गए 377 लोग
नालागढ़ उपमंडल में तैयार किए गए क्वारंटाइन केंद्रों में 376 अन्य लोगों को रखा गया है। इनमें से कई बाहर से आने व यहां से बाहर जाने वाले लोग शामिल हैं या फिर सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले है। प्रशासन द्वारा बनाए गए इन केंद्रों के तहत राधास्वामी सत्संग भवन नालागढ़ में 43, विश्व मानव रूहानी केंद्र चौंकीवाला में 45, बीएम जैन स्कूल नालागढ़ में 10, एमसी हॉल बद्दी में 25, राधा स्वामी सत्संग भवन बद्दी कड़ुआना में 69, शिवालिक सीसे स्कूल पंजैहरा में 31, सीसे स्कूल रामशहर रिवालसर में 93, राधा स्वामी सत्संग भवन रामशहर में 51, सीसे स्कूल राजपुरा में 1, व बाबा जग्गों जोघों में 1 व्यक्ति को रखा गया है।
The post मुस्लिम समुदाय के 76 लोग एहतियातन क्वारंटाइन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3dVMwQU
via Latest News in Hindi
0 Comments