पॉजिटिव महिला की रिपोर्ट भी निकली नेगेटिव
धर्मशाला (निस) :
टांडा मेडिकल कालेज में भर्ती शाहपुर की कोरोना पॉजिटिव महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इस महिला का कल दोबारा सैंपल जांचा जाएगा, अगर कल भी रिपोर्ट नेगेटिव रहती है तो उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। महिला दुबई से शाहपुर लौटी थी तथा जांच के बाद वह कोरोना पॉजिटिव निकली थी। उपायुक्त कांगड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कांगड़ा जिला में कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं रह गया है। इसके अलावा आज टांडा में चार सैंपलों की जांच की गई जिनमें से तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि एक का सैंपल दोबारा लिया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट बाद में आएगी।
The post पॉजिटिव महिला की रिपोर्ट भी निकली नेगेटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2V2VbZ9
via Latest News in Hindi
0 Comments