लखनऊ, 8 अप्रैल (एजेंसी)
उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 के अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण ने उप्र के सभी पुलिस कप्तानों को भेजे पत्र में कहा है, ‘ऐसा संज्ञान में आया है कि अपना चेहरा सार्वजनिक होने के डर से जरूरतमंद लोग राहत सामग्री प्राप्त करने से कतरा रहे हैं। आप अपने जनपदों में संचालित पीआरवी को राहत सामग्री देते हुए फोटो न खींचे जाने तथा इस प्रकार की फोटो किसी भी प्रकार के सोशल साइट पर पोस्ट न करने संबंधी निर्देश दें।’ उन्होंने बताया, लाॅकडाउन शुरू होने के बाद से करीब 91 हजार लोगों को भोजन, दवाई आदि पीआरवी के सिपाहियों द्वारा उपलब्ध करायी जा चुकी है।

The post राहत सामग्री देते वक्त फोटो न खींचें appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3e08baK
via Latest News in Hindi

0 Comments