सोपोर में जैश का कमांडर ढेर, एक जवान जख्मी
जम्मू, 8 अप्रैल (हप्र/ एजेंसी)
बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर को मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार आतंकी की पहचान सजाद नवाब डार के रूप में हुई है। मुठभेड़ में एक जवान भी जख्मी हुआ है। खुफिया एजेंसियों को सोपोर के गुलबद इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जब सुरक्षाबलों ने जैश व लश्कर के इन आतंकियों की तलाश में घर-घर तलाशी शुरू की तो फायरिंग शुरू हो गई। अंतिम सूचना तक गांव से आतंकियों के बाहर निकलने के सभी रास्ते सुरक्षा बलों ने बंद कर दिए थे। सुरक्षाबलों ने फ्लड लाइट्स भी लगा दी थीं।
The post सोपोर में जैश का कमांडर ढेर, एक जवान जख्मी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3e08dPU
via Latest News in Hindi
0 Comments