चंडीगढ़, 22 अप्रैल (ट्रिन्यू)
एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन की छात्राओं ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण सरंक्षण और सभी प्रजातियों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा के उद्देश्य से आयोजित आनलाइन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज की स्वच्छ समिति ध्रती व पर्यावरण से जुड़े कई विषयों पर एक ऑनलाइन फोटोग्राफी/कविता/गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने एक स्वरचित कविता और खुद क्लिक की गयी तस्वीरों का योगदान दिया। कॉलेज की हॉर्टिकल्चर एंड लैंडस्केपिंग समिति ने भी एक आनलाइन लैंड स्केपिंग प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छात्राओं ने अपने निवास स्थानों पर की गयी लैंड स्केपिंग की तस्वीरें प्रस्तुत कीं। आनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में स्टाफ कैटेगरी में प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव को प्रथम तथा डिपार्टमेंट ऑफ़ इंग्लिश की सहायक प्रोफेसर रुचिका सिंह को द्वितीय तथा इक्नोमिक्स विभाग की सहायक प्रोफ़ेसर आंचल मेहता को तृतीय स्थान मिला। वहीं इसी प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स कैटेगरी में बीए द्वितीय वर्ष की अर्शिता शर्मा तथा बीएससी प्रथम वर्ष की अनन्या महाजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मोनिशा चौधरी को द्वितीय तथा अभिलाषा कोलाश को तृतीय स्थान मिला। ऑनलाइन पोएम राइटिंग प्रतियोगिता में प्रिंसिपल डॉ निशा भार्गव तथा हिंदी विभाग की असोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रसून प्रसाद को प्रथम स्थान मिला जबकि इंग्लिश विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर विशाखा गोयल को द्वितीय तथा इकोनॉमिक्स विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर आँचल मेहता को तृतीय स्थान मिला। ऑनलाइन गीत प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स केटेगरी में श्रेया को प्रथम स्थान मिला जबकि मुस्कान और दिव्या को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला तथा रिया चौहान को तृतीय स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में स्टाफ कैटेगरी में डिपार्टमेंट ऑफ़ इंग्लिश की डॉ सुनैना जैन को प्रथम स्थान से नवाजा गया।

The post फेकल्टी में डॉ. निशा भार्गव और छात्राओं में अर्शिता प्रथम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34WUc1n
via Latest News in Hindi

0 Comments