आढ़तियों की हड़ताल को समर्थन
उचाना/जींद, 12 अप्रैल (हप्र)
गेहूं की खरीद शुरू होने से पहले आढ़तियों द्वारा की गई हड़ताल से सरकार व प्रशासन के लिए मुश्किलें पैदा होने जा रही है। समय पर समाधान नहीं हुआ तो प्रशासन को अपने स्तर पर गेहूं की खरीद बिना आढ़तियों के सहयोग के करनी होगी। आढ़तियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल को मंडी मजदूर यूनियन के बाद रविवार को मुनीम एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया। मुनीम एसोसिएशन प्रधान चांदी लोधर ने कहा कि सरकार किसान, आढ़ती का जो रिश्ता है, उसे तोड़ना चाहती है। आढ़त का काम पूरी तरह से बंद करने की सरकार की योजना नजर आ रही है। ऐसे में आढ़ती के साथ मुनीम जो दुकान पर कार्य करते है उनका रोजगार भी जुड़ा है। इस हड़ताल में वो पूरी तरह से आढ़तियों के साथ है। जब तक आढ़ती हड़ताल पर रहेंगे वो उनके साथ रहेंगे।
वहीं, दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन, उचाना के प्रधान सुरेश खरकभूरा, पूर्व प्रधान बलराज श्योकंद ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो अपनी हठ को छोड़ते हुए बीते साल की तरह ही गेहूं की खरीद करें।
The post आढ़तियों की हड़ताल को समर्थन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3b4HcZT
via Latest News in Hindi
0 Comments