मानदेय नहीं मिला : आंगनवाड़ी वर्कर्स परेशान
जगाधरी, 12 अप्रैल (निस)
बीते करीब दो माह से आंगनवाड़ी केंद्रों की हजारों वर्कर्स व हेल्पर्स का मानदेय नहीं मिला है। इससे इनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। लाॅकडाउन में इनके परिवारों के और छोटे-मोटे कामकाज भी ठप पड़े हैं। वहीं, विभाग की अधिकारी जल्दी ही बजट आने की बात कह रही है।
जिले में क रीब 24 सौ आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर, रादौर खंड की वर्कर्स व हेल्पर्स को तीन माह का मानदेय नहीं मिला है। वहीं, खंड छछरौली, साढौरा, सरस्वतीनगर व जगाधरी की वर्कर्स व हेल्पर्स को दो माह का मानदेय नहीं मिला है। इसी प्रकार जगाधरी अर्बन की वर्कर्स व हेल्पर्स को एक माह का मानदेय नहीं मिला है। आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की पदाधिकारी कुंज भट का कहना है कि अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है।
यह बोलीं अधिकारी
आईसीडीएस की कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौहान का कहना है कि इनका वर्कर्स का मानदेय केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। बजट के लिए डिमांड गई हुई है। एक-दो दिन में यह आ जायेगी। सरिता चौहान का कहना है कि कुछ का फरवरी माह का पैसा रुका हुआ है। जल्दी ही क्लीयर हो जाएगा।
The post मानदेय नहीं मिला : आंगनवाड़ी वर्कर्स परेशान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3b7Q5Sy
via Latest News in Hindi
0 Comments