सब्जी मंडी में फैली गंदगी देख भड़के मेयर
यमुनानगर, 12 अप्रैल (हप्र)
नगर निगम (यमुनानगर-जगाधरी) के मेयर मदन चौहान ने रविवार सुबह शहर की सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें मंडी में कई स्थानों पर गंदगी फैली मिली। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। रविवार सुबह नगर निगम के मेयर मदन चौहान मार्किट कमेटी के अधिकारियों के साथ शहर की सब्जी मंडी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सब्जी मंडी के बीच व रास्तों पर गंदगी फैली हुई दिखाई दी। मंडी में जगह-जगह गली सड़ी सब्जियां व फल पड़े मिले। जिन्हें देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मौैके पर ही मेयर ने मंडी के सभी आढ़तियों और सब्जी लेने आए विक्रेताओं को मंडी में सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करने के लिए आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आढ़तियों को रिटेल में सब्जी न बेचने और मंडी में भीड़ एकत्रित नहीं होने देने के निर्देश दिए।
The post सब्जी मंडी में फैली गंदगी देख भड़के मेयर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2XuUtH7
via Latest News in Hindi
0 Comments