चक्क र आने से गिरा सफाई कर्मी, मौत
पलवल, 12 अप्रैल (हप्र)
मृतक मोंटी (फाइल फोटो)
लॉकडाउन में पलवल की न्यू कालोनी में 22 वर्षीय सफाई कर्मचारी की रविवार सुबह उस समय मौत हो गई जब वह कॉलोनी में सफाई का काम कर रहा था। सफाई करते समय सफाई कर्मचारी को अचानक चक्कर आए और वह गिर पड़ा। आनन-फानन में कर्मचारी को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत 174 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी मिलते ही नगर परिषद की चेयरपर्सन के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश भारद्वाज व नगर परिषद के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और पीडित परिजनों को ढांढ़स बंधाया। डीएसपी सुनील कादयान ने बताया कि जवाहर नगर कैंप निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई मोंटी नगर परिषद में ठेके पर सफाई कर्मचारी था। रविवार सुबह 9 बजे मोंटी पलवल की न्यू कालोनी में सफाई कर रहा था। उसी दौरान मोन्टी को अचानक चक्कर आया और वह मुंह के बल गिर पड़ा। आनन-फानन में उपचार के लिए मोन्टी को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मोन्टी को मृत घोषित कर दिया।
मजदूर ने लगाया फंदा : उधर, लॉकडाउन में जिले के गांव आलीमेव में 20 वर्षीय एक मजदूर ने फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आलीमेल गांव निवासी मृतक साबिर के भाई रासिद द्वारा बहीन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई साबिर ट्रक ड्राइवरी के अलावा मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। लॉक डाउन में वह मजदूरी न मिलने से परेशान था। इसी के चलते साबिर ने गांव के पुराने मकान में जाकर छत के पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
The post चक्क र आने से गिरा सफाई कर्मी, मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3a5EEJJ
via Latest News in Hindi
0 Comments