संदिग्ध आने के बाद गांव खेड़ी शेरू किया सील
कैथल, 12 अप्रैल (हप्र)
गांव खेड़ी शेरू में कोरोना का संदिग्ध व्यक्ति मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध व्यक्ति व उसके परिवार के सदस्यों को क्वारेंटाइन करने के लिए अपने साथ ले गयी। जानकारी के अनुसार रविवार सायं को स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर गांव में पहुंची और परिवार के सदस्यों एवं एक पड़ौसन को अपने साथ ले आई। परिवार के सदस्यों में संदिग्ध व्यक्ति की पत्नी, माता-पिता, भाई, भाभी, भतीजा शामिल थे। इसी प्रकार उनके पास बैठी एक महिला पड़ोसन को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने साथ ले गई। तितरम थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव नहीं है। पहले उसमें कुछ लक्षण पाए गए थे, लेकिन एहतियात के तौर पर परिवार के सदस्यों को क्वारेंटाइन करने के लिए ले जाया गया है। पुलिस द्वारा गांव की सीमाओं को सील किया जा रहा। उधर सीटीएम सुरेश कुमार का कहना है कि व्यक्ति का सैंपल नेगटिव आया है, फिर भी हमने एहतियात के तौर पर परिवार के सदस्यों व एक अन्य महिला सहित 7 लोगों को क्वारंनटाइन किया है।
इधर, महादेव कालोनी कैथल में 2 पॉजीटिव केस मिलने के बाद से यह क्षेत्र कंटेंमैंट जॉन बना हुआ है।
The post संदिग्ध आने के बाद गांव खेड़ी शेरू किया सील appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2y6f0Y2
via Latest News in Hindi
0 Comments