दवा, दूध को छोड़कर सभी दुकानें रही बंद
उचाना/जींद, 12 अप्रैल (हप्र)
कोरोना वायरस के चलते संडे को लॉकडाउन का पूरा असर दिखाई दिया। लॉकडाउन के 19वें दिन प्रमुख बाजारों व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। दवा व दूध की दुकानों को छोड़ कर सभी दुकानें बंद रहीं। प्रशासन द्वारा संडे को दवा, दूध की दुकानों को छोड़ कर सभी दुकानों को बंद करने का शेड्यूल बनाया गया है। लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से हो इसके लिए पुलिस कर्मी गश्त शहर में करते नजर आए। जो वाहन चालक बाजारों में दिखाए दिए उनसे बाजारों में आने का कारण पूछा गया।
इस बीच जेबीएम शिक्षण संस्थान जुलाना में बनाएं गए शैल्टर होम में मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रवासी मजदूरों को खाना देने जा रहे सामाजिक संस्था गौ ग्रास सेवा समिति के सदस्यों का जुलाना थाना पुलिस ने चालान काट दिया। समिति ने चालान काटने से नाराज होकर अब खाना बनाना बंद कर दिया और इसकी शिकायत जींद के एसडीएम से की। बाद में प्रशासन के आश्वासन के बाद पुन: सेवा कार्य शुरू कर दिया।
The post दवा, दूध को छोड़कर सभी दुकानें रही बंद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VBS8I3
via Latest News in Hindi
0 Comments