कैथल, 12 अप्रैल (हप्र)
मनरेगा मजदूर यूनियन के महासचिव फूल सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मौजूदा रबी सीजन में अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों की उतरवाई, झराई, तुलाई, भराई, लोडिंग आदि का काम मनरेगा मजदूरों से करवाया जाएगा। हरियाणा में 15 अप्रैल से सरसों और 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरु किये जाने की सरकारी घोषणा हो चुकी है। इससे पूर्व मंडियों में यह काम प्रवासी मजदूर करते आए हैं। इस बार मंडी में काम करने वाले प्रवासी मजदूर संकट में फंसे हुए हैं इस कारण उनकी मंडियों में आने की संभावना बहुत कम है।
मंडियों में अनाज की उतराई, सफाई, तुलाई, भराई सिलाई और गोदामों तक पहुंचाने के लिए मजदूरी के रेट मंडी बोर्ड तय करता है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि अभी तक कोई ठोस नीति सरकार ने नहीं बनाई है। उन्होंने मांग की कि मौजूदा संकट और महंगाई को ध्यान में रखते हुए तुरंत मजदूरी के रेटों में वृद्धि की जाए।

हर मंडी में हों खरीद केंद्र : कसाना
युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या बहुत कम है। खरीद सैंटर हरियाणा की हर मंडी में होने चाहिए, न की जिले की मात्र एक मंडी में। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिला कुरुक्षेत्र व अंबाला में पूरे जिले में एक-एक मंडी को ही खरीद सेंटर बनाया गया है।

The post मनरेगा मजदूरों से करायी जायेगी उतरवाई, तुलाई appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2V4nEiM
via Latest News in Hindi

0 Comments