मेडिकल स्टोर संचालक ने छुपाई संक्रमण की बात, केस दर्ज
फरीदाबाद, 12 अप्रैल (हप्र)
लापरवाही बरत कर दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोप में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रशासन ने सेक्टर 28 को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया हुआ है। इसके चलते उपरोक्त क्षेत्रों के अंदर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई है। संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक घर जाकर थर्मल स्कैनिंग का कार्य कर रहा है। इसके चलते एक मेडिकल संचालक निवासी सेक्टर 28 ने स्वास्थ्य विभाग से खुद के संक्रमित होने की बात छुपाई। आरोपी संक्रमित होने के बावजूद अपना इलाज खुद करता रहा। आरोपी ने अपने हाथों से बहुत लोगों को अपने मेडिकल स्टोर से दवाई दी। आरोपी ने अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी को क्वारंटाइन कर इलाज शुरू किया गया है। इलाज होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
The post मेडिकल स्टोर संचालक ने छुपाई संक्रमण की बात, केस दर्ज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ce3rws
via Latest News in Hindi
0 Comments