पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों ने बरसाये फूल
महेन्द्रगढ़, 12 अप्रैल (निस)
लॉकडाउन को लेकर लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से शहर में एसडीएम विश्राम कुमार मीणा के नेतृत्व में रविवार को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने फ्लैग मार्च निकाला।
यह फ्लैग मार्च महेन्द्रगढ़ के थाना सदर से शुरू हुआ जो कोरोना वायरस को लेकर लोगों को लॉकडाउन के पालन का संदेश देते हुये शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा।
एसडीएम विश्राम कुमार मीणा के साथ डीएसपी यादराम, एसएचओ नवलकिशोर, सिटी चौकी इंचार्ज धर्मवीर सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह रुक कर लोगों को संदेश दिया।
पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया कि समस्त नागरिक लॉकडाउन का पालन करते हुये अपने घर में ही रहें। इस दौरान शहर के नागरिकों ने फ्लैग मार्च पर फूल बरसा कर उनका सम्मान किया।
The post पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों ने बरसाये फूल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RAUzJE
via Latest News in Hindi
0 Comments