यमुनानगर में रविवार को मजदूरों के अभाव में कंबाइन से गेहूं कटवाते किसान। -हप्र

सुरेंद्र मेहता/ हप्र
यमुनानगर : जिले में लॉकडाउन के चलते इस बार खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल की कटाई के लिए किसानों को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। जिससे किसानों को गेहूं की फसल को समेटने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि किसानों ने गेहूं से बनने वाले पशुओं के सूखे चारे का मोह त्याग कर फसल को कंबाइन व रिपरवाइंडर से कटवाना शुरू कर दिया है।
कंबाइन से कटवा रहे गेहूं, भूसा से रहना पड़ेगा वंचित
किसान बाल किशन, बलबीर सिंह, श्योराम आदि का कहना है कि खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है। मगर किसानों को कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। वहीं, स्थानीय मजदूर भी गेहूं की कटाई के लिए तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि अधिकांश किसानों ने कंबाइन से गेहूं कटवाना शुरु कर दिया है। हालांकि कंबाइन से गेहूं कटवाने पर उन्हें पशुओं के लिए सूखे चारे (भूसे) से वंचित रहना पड़ेगा।

The post फसल की कटाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2V6355A
via Latest News in Hindi

0 Comments