रेवाड़ी, 12 अप्रैल (निस)

रेवाड़ी के जिला सचिवालय में रविवार को एडीसी राहुल हुड्डा को राशि देने पहुंची छात्रा भूमि व यशिका। -निस

कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की मदद हेतु अब छोटी कक्षाओं की छात्राएं भी आगे आ रही हैं। इन छात्राओं ने कुआं पूजन व इनाम में मिली राशि राहत कोष में जमा कराई है। छात्राएं जिला सचिवालय पहुंची और एडीसी राहुल हुड्डा को यह राशि सौंपी। नगर के मौहल्ला नई बस्ती निवासी छात्रा भूमि सैनी ने नौवीं कक्षा में प्रथम आने पर इनाम में मिली 2100 रुपये की राशि राहत फंड में दी है। भूमि ने कहा कि वह बड़ी होकर सिविल सर्विस में जाना चाहती है और देश सेवा करना चाहती है। इधर, नई बस्ती की ही तीसरी कक्षा की छात्रा यशिका सैनी ने अपने कुआं पूजन पर बधाई के रूप में मिली 860 रुपये की धनराशि कोरोना पीडि़तों की मदद हेतु दान कर दी है। यशिका ने यह राशि गुल्लक में जमा की हुई थी।

The post बच्चियों ने इनाम में मिली राशि दी दान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34tHWoW
via Latest News in Hindi

0 Comments