गेहूं खरीद की गलत नीतियों के विरोध में नारेबाजी
कैथल के गांव चंदलाना में रविवार को खेतों में गेहूं खरीद को लेकर सरकार के िखलाफ नारेबाजी करते किसान। -हप्र
ललित शर्मा (हप्र)
कैथल, 12 अप्रैल
गांव चंदलाना में किसानों ने प्रदेश सरकार की कोरोना महामारी के चलते गेहूं खरीद की बनाई गई नीतियों को किसान विरोधी करार देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रोष जताया।
किसानों का कहना है कि सरकार ने गेहूं खरीद 20 अप्रैल से शुरू करने के आदेश दिए हैं, लेकिन जो फसल अब बिल्कुल पककर तैयार खेतों में खड़ी है उसका किसान क्या करें। अगर कटाई करते है तो फसलों को काटकर खुले आसमान के नीचे ही रखने के साथ दिन रात उसकी रखवाली करनी पड़ेगी। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान बर्बाद होने के कगार पर आ चुका है। किसान गुलजार सिंह, जसपाल सिंह, हरमीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, गोपाल शर्मा, इंद्रजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, सर्बजीत सिंह, कुलबीर सिंह, सोमप्रकाश, मनदीप, मनोज शर्मा, राजबीर, उदयभान, नरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह आदि ने कहा कि किसानों की 6 माह की खून पसीने की कड़ी मेहनत से तैयार की गई गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है। सरकार को चाहिए कि जो फसल पूरी तरह से तैयार है, उसको काटने व बेचने की अनुमति दें। अगर मौसम खराब हो जाता है तो ऐसी सूरत में पककर तैयार हुई फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। क्योंकि पूर्व आई बरसात व ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें पहले भी बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों को अभी तक ये भी पता नहीं है कि उनकी फसलें बिकेगी या नहीं अगर खरीद होगी तो कैसे होगी। किसानों ने सरकार से मांग की है कि सरकार बिना समय गवाए पककर तैयार हो चुकी फसलों की खरीद शुरू करें, ताकि किसानों को कोई नुकसान न हो।
कंबाइन से कटाई के लिए सरपंच से लिखवाना होगा
कृषि अधिकारी डा. सतीश नारा ने कहा कि अगर फसल पककर कटाई के लिए तैयार हो चुकी है तो किसान कटाई कर सकते हैं, लेकिन कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखें। अगर कंबाइन से कटाई करनी है तो कंबाइन मशीन गांव की है तो सरपंच से लिखित रूप में लिखवाकर व कंबाइन सैनेटाइज करवाने के साथ चालक व हैल्पर की मैडिकल जांच होनी चाहिए फसल की बिक्री सरकार के निर्देशानुसार की जाए।
The post गेहूं खरीद की गलत नीतियों के विरोध में नारेबाजी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cjospP
via Latest News in Hindi
0 Comments