रात को श्मशान में जला दिया विवाहिता का शव, हत्या का केस दर्ज
अंबाला, 19 अप्रैल (निस)
बिहटा गांव के ही किसी व्यक्ति ने साहा थाने में सूचना दी कि गांव के श्मशान घाट में रात को चुपचाप किसी का दाह-संस्कार किया गया है। पुलिस ने गांव में पूछताछ की मगर कुछ पता नहीं चल पाया। दोपहर को 3 बजे यूपी के शामली गांव से कुछ लोग साहा थाने में पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी बिहटा में ब्याही हुई थी और उसको शनिवार रात को ससुरालवालों ने मार कर चुपचाप उसका दाह संस्कार भी कर दिया। मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले लगातार उसको दहेज के लिए तंग कर रहे थे। दोनों पक्षों में कई पंचायत भी हो चुकी थी। दोपहर को लगभग 3 बजे वे साहा थाने पहुंचे और ससुरालवालों के खिलाफ हत्या की शिकायत दी।
हत्या और घटना के सबूत मिटाने का केस दर्ज : एसएचओ
एसएचओ साहा चंदरभान ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर हमने लड़की के पति, ससुर व सास के खिलाफ मिलकर हत्या करने व सबूत मिटाने के आरोप में आईपीसी की धारा 302 , 201 व 34 में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
The post रात को श्मशान में जला दिया विवाहिता का शव, हत्या का केस दर्ज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bpEuhF
via Latest News in Hindi
0 Comments